खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। वह चाकू लेकर घूम रहा था। इससे पहले बुधवार रात को उसने एक आरक्षक पर पिस्तौल तान दी थी, जिसकी शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
आरक्षक रवि शर्मा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पदस्थ है। वह बुधवार को अपने दोस्त की कार छोड़ने गौरेला से बिलासपुर आया था। इस दौरान उसने अपने दोस्त को देवरीखुर्द चौक के पास बुलाया था। उसका इंतजार कर रहा था, तभी देर रात शराब के नशे में धुत्त रंजन गर्ग वहां पहुंचा। इस दौरान उसने आरक्षक को देखकर अपने हाथ में मौजूद पिस्तौल उस पर तान दी।
आरक्षक रवि शर्मा ने इस मामले की शिकायत तोरवा थाने में की है। उसने बताया कि वो चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था। तभी शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग लड़खड़ाते हुए आया। उसने सिपाही से बोला तू यहां कहां घूम रहा है, जिसके बाद उसने अपने हाथ में रखे पिस्टल तान दी। उसकी हरकतों को देखकर आरक्षक उससे बातचीत करते हुए उलझाए रखा। कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

