खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई में गांजा तस्करी के गंभीर मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में जीआरपी के चार जवान और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला तब सामने आया जब एसीसीयू को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर 23 अक्टूबर को एसीसीयू ने 20 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को हिरासत में लिया, जिससे इस रैकेट का खुलासा हुआ।
तस्करी का तरीका और जवानों की संलिप्तता भी सामने आ गई। जीआरपी के चार जवान-मुन्ना प्रजापति, सौरभ नागवंशी, लक्ष्मण गाइन, और संतोष राठौर-गांजा तस्करी में लिप्त पाए गए। ये जवान ओडिशा में रहने वाले अपने साथी योगेश सौंधिया के माध्यम से गांजा मंगवाते थे। योगेश ही गांजे की खेप को बिलासपुर में छिपाकर रखता था और फिर खरीदारों की तलाश कर उसे मोटी रकम में बेचता था। इस अवैध धंधे से जो भी रकम मिलती थी, उसे सभी जवान और उनके साथी आपस में बांट लेते थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

