Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » इंडिगो ने विमान सेवा की बंद, केशकाल घाट भी बदहाल डबल इंजन की भाजपा सरकार की विफलता हुई उजागर- सुशील मौर्य
    छत्तीसगढ़

    इंडिगो ने विमान सेवा की बंद, केशकाल घाट भी बदहाल डबल इंजन की भाजपा सरकार की विफलता हुई उजागर- सुशील मौर्य

    adminBy adminOctober 28, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link
    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने डबल इंजन की भाजपा सरकार एवं स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन  पर आओप लगाते हुए कहा कि इंडिगो कम्पनी ने जगदलपुर से रायपुर सेक्टर में संचालित की जा रही विमान सेवा यात्रा की बुकिंग बंद कर दी है। इस कंपनी ने 27 अक्टूबर से लागू होने वाले विन्टर शेड्यूल से इस विमान सेवा को हटा दिया है। साथ ही जगदलपुर-रायपुर सेक्टर में विमान सेवा यात्रा सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार को संचालित की जाती थी, लेकिन अब स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर एवं मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर का हवाई संपर्क 28 अक्टूबर से टूट जाएगा। वहीं बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली केशकाल घाटी की भी आज बद से बदतर स्थिति है। क्योंकि इंडिगो कंपनी ने इस विमान सेवा को बंद करने निर्णय लिया है, जो कि डबल इंजन की भाजपा सरकार की विफलता को उजागर कर रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों भाजपा के मंत्री केदार कश्यप विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित भाजपा के तमाम नेताओं की चुप्पी इस बात का सबूत है कि इन्होंने बस्तर की जनता को सिर्फ छलने का ही कार्य किया है।
        श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने यात्रियों का खयाल रखते हुए जगदलपुर से रायपुर हेतु विमान सेवा यात्रा की शुरुआत की थी, परंतु राज्य में बैठी डबल इंजन की सरकार की विफलता के चलते इस विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। भाजपा की सरकार ने हमेशा बस्तरवासियों को छला है, कांग्रेस की लाई हुई विमान सेवाओं जैसी अन्य योजनाओं को संजोए रखना छोड़ द्वेषपूर्ण राजनीति कर उनको बंद करने का कार्य कर रही है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। आगामी समय में धनतेरस व दीपावली पर्व है और ऐसे त्यौहारी सीजन से पूर्व इस विमान सेवा के बंद की स्थिति से यात्रियों एवं पर्यटकों के साथ ही व्यापारी वर्ग सहित आम यात्रियों में काफी नाराजगी व्याप्त है। उन्हाेने बताया कि इससे पहले अप्रैल के मध्य में एलाइंस एयर ने हैदराबाद- जगदलपुर- रायपुर सेक्टर में संचालित विमान सेवा को बंद कर दिया था।और अब इंडिगो कंपनी द्वारा जगदलपुर से रायपुर में संचालित विमान सेवा बंद कर दी है जो कि सीधे भाजपा के डबल इंजन सरकार की बहुत बड़ी विफलता है। वही अब तक इस मुद्दे पर मंत्री केदार कश्यप स्थानीय विधायक, बस्तर सांसद व भाजपा के किसी भी नेताओं का व्यकतव्य सामने नही आया है। इन सभी की चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि इन्हें बस्तर के विकास से कोई लेना-देना नही है, कुल मिलाकर भाजपा की सरकार बस्तर के हित व जनहित विकास हेतु प्रतिबद्ध नही है।
          श्री मौर्य ने कहा कि  विमान सेवा बंद होने से जनता में भाजपा के निष्क्रिय मंत्री, सांसद, विधायक के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली केशकाल घाटी की भी आज बद से बदतर स्थिति है। नगरनार स्टील प्लांट शुरू होने के बाद भारी वाहनों का आवक बढ़ा है लेकिन पिछले कई महीनों से केशकाल घाटी की जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं। इन सड़कों के मरम्मत कराने में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार नाकाम साबित हो चुकी है,अब तक स्थिति जस की तस है। यहां से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 30 में जगह जगह गड्ढ़े हो गए हैं। लेकिन आम जनता को राहत देने एनएच 30 का नवीनीकरण करने के लिए केंद्र और राज्य की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। इस महत्वपूर्ण मार्ग की उपेक्षा के कारण हजारों यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केशकाल से इतर बाइपास रोड बनाने को लेकर भाजपा के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हाेने से बाइपास अब तक बनकर तैयार नहीं हुआ। जनता की राहत के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ती आई है, और आगे भी जनहित की मांग अनुरूप लड़ते रहेंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।…

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.