khabarworld24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में मनियारी नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कारीडोंगरी में पांच करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। मनियारी नदी पर इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों को राहत मिलेगी और वहां के रहवासी बारहों महीने निर्बाध आवागमन कर सकेंगे। इससे दरवाजा, कन्सेरी, अखरार, खाम्ही, घनाघाट, डोंगरिया, कारीडोंगरी, जाखड़बांधा, खुड़िया, महामाई और लमनी गांवों की करीब 11 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा 120 मीटर लंबे इस उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण में पूरी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुल के भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुंगेली जिले में भी सड़क, पुल, पुलिया सहित विभिन्न Also Read – भाजपा विकास और कांग्रेस विनाश के लिए कार्य करती है: मीनल चौबे निर्माण कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। उन्होंने कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय रहवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसके आज पूरे होने की शुरूआत हो गई है। कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक भी शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

