khabarworld24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब देश के दो प्रमुख शहरों के लिए रायपुर से रोजाना फ्लाइट मिलेगी. विमानन कंपनियों के नए विन्टर शेड्यूल के साथ ही 27 अक्टूबर से यह सौगात मिलेगी. ये फ्लाइट की सुविधा चेन्नई और पुणे के लिए है. अब तक इस सेक्टर में इंडिगो सप्ताह में चार दिन ही उड़ान का संचालन करती थी. बजट एयरलाइंस इंडिगो ने प्रस्तावित शेड्यूल के लिए डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन से एप्रूवल मिलने के साथ ही टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी. चेन्नई-रायपुर- पुणे-रायपुर-चेन्नई सेक्टर में अब तक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को ही उड़ान का संचालन करती थी.
Also Read – रायपुर: किराना शॉप में चोरी, धर्मशाला की छत से घुसे थे चोर विन्टर शेड्यूल और त्यौहारी सीजन के साथ ही चेन्नई और पुणे के लिए रोजाना फ्लाइट मिलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. प्रदेश के हवाई यात्री लंबे समय से चेन्नई और पुणे के लिए नियमित उड़ान की मांग कर रहे थे. कंपनी इस सेक्टर में एयरबस की सेवाएं उपलब्ध कराएगी. 27 अक्टूबर के लिए चेन्नई से रायपुर आने का फेयर 15000 रुपए बताया जा रहा है, वहीं रायपुर से चेन्नई जाने की टिकटें 5100 रुपए में उलपब्ध हैं.
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

