khabarworld24.-बिलासपुर । कोटा क्षेत्र के औरापानी डेम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं से लूटपाट और बदसलूकी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के संबंध में थाना कोटा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 25 अक्टूबर की शाम को तीन युवकों ने औरापानी में घूमने आए एक छात्र और छात्रा को धमकाते हुए उनसे पैसों की मांग की और बदसलूकी की। bilaspur प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों आरोपियों – राकेश जायसवाल, विकास यादव और धर्मेंद्र श्रीवास को उनके गाँव मंझगांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है । पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में अपराधियों का क्राइम रिकॉर्ड जांचकर उन्हें गुंडा बदमाशों की सूची में जोड़ा जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अंधेरा होने पर सूनसान जगहों, जंगलों या डेम जैसे इलाकों में जाने से बचें और सतर्क रहें।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

