khabarworld24.-रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश के एकमात्र सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं के बीच जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को सुनील सोनी को ज्यादा उम्र वाला और निष्क्रिय बता दिया है। कांग्रेस के इस बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। अब भाजपा ने इस पलटवार किया है। कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुली चुनौती दी है।
उन्होंने कहा है कि रायपुर दक्षिण में पहलवानी या कुश्ती नहीं हो रही है, जिसके लिए युवा के साथ ज्यादा उम्र वाले का तालमेल नहीं बनेगा। दक्षिण का उपचुनाव शहर के विकास के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि आकर हमसे डिबेट कर लें। सुनील सोनी ने अपने कार्यकाल में करोड़ों रु के विकास कार्य कराएं हैं। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होंगे और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं इस सीट के लिए कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

