khabarworld24.-रायपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाने में एनएचएम कर्मी की कस्टोडियल डेथ को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाब दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को संयम बरतने की सलाह देते हुए कानून को अपने हाथ में नहीं लेने कहा है. सीएम विष्णुदेव साय ने बलरामपुर की घटना को लेकर कहा कि महिला गायब हुई थी. उसके पति को पूछताछ के लिए बुलाए थे. इस मामले पर जांच की जा रही है कि मामला क्या है.
मुख्यमंत्री साय ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान का भी जवाब दिया और कहा, “कांग्रेस के जो बड़े नेता हैं, उन्हें संयम से काम लेना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. कानून है, सरकार है और कानून जो बोलेगा, उसी के आधार पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.” इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस के जोर देने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे प्रयास करती है, यह उनके विषय हैं.
Trending
- बीजापुर पौधारोपण पर प्रशासन का स्पष्टीकरण भ्रामक और अधूरा, आँकड़ों के पीछे सच्चाई छुपाने का प्रयास : विक्रम मंडावी
- नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण
- शराब के नशे में विवाद बना खूनी संघर्ष: कार्तिक पूर्णिमा पर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

