khabarworld24.- बिलासपुर। बिलासपुर में नवरात्र पर्व पर जगह-जगह गरबा और डांडिया की धूम मची है। वहीं, सेलिब्रेटी के साथ युवा गरबा और डांडिया करते मस्ती में थिरकते नहीं थक रहे हैं। रविवार की रात देश की प्रसिद्ध कलाकार और बिग बास फेम सीजन-8 की रनर अप मनारा चोपड़ा ने शहरवासियों के साथ गरबा खेला। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से पूछा कि बिग बॉस में मेरा थीम कैसा लगा। सोमवार को अभिनेत्री भाग्यश्री भी आएंगी, जिसे लेकर खासा उत्साह है।
शहर में नवरात्रि पर्व देर रात तक लोगों की भीड़ जुटने लगी है। जगह-जगह आयोजित गरबा और डांडिया में युवक-युवतियों के साथ महिलाएं अलग-अलग विशेष परिधानों में थिरकते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। गुजराती समाज की ओर से टिकरापारा सरकंडा के कच्छ गुर्जर भवन के साथ ही अलग अलग संस्थाओं की ओर से गरबा और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

