Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल

    August 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका

    August 27, 2026

    बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
    • बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
    • रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ
    • नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी
    • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
    • राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी
    • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधिकारी होंगे शामिल
    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुलाई बड़ी बैठक, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधिकारी होंगे शामिल

    adminBy adminJune 11, 2024No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल। लोकसभा चुनाव की 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे। इसमें उनका सबसे अधिक जोर संकल्प पत्र में किए वादों की स्थिति की समीक्षा को लेकर रहेगा। वह एक-एक मंत्री से संकल्प पत्र में उनके विभागों से संबंधित बड़े कामों पर बात करेंगे। चार जून से 16 जून तक जल संरचनाओं की सफाई के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर भी वह बात करेंगे। सीएम ने शाम 4 बजे भी एक बैठक बुलाई है, जिसमें प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहेंगे। सभी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

    वह इस काम में शुरू से जन प्रतिनिधियों को सहभागी बनने के लिए कह रहे हैं। इसके अतिरिक्त उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां, एक जुलाई से शुरू होने जा रहे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र, बजट की तैयारियों को लेकर बात करेंगे।

    आचार संहिता के चलते विभिन्न विभागों के प्रमुख काम रुके हुए थे, मंत्रियों के साथ बैठक के बाद अब इन कामों में तेजी आएगी। वह कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी और आइजी के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि भी जुड़ेंगे।

    जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा, हाल में हुई घटनाओं के संदर्भ में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, योग दिवस की तैयारी, पर्यावरण संरक्षण, खनन जैसे विषयों पर बात करेंगे। इस बैठक में विधायक भी उपस्थित रहेंगे, जिससे क्षेत्र की जमीनी हकीकत भी बता सकें। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का पूरा जोर सुशासन पर रहेगा।

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर भी बैठक करेंगे। इसमें संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सिंहस्थ को लेकर चल रहे निर्माण कार्य, क्षिप्रा को निर्मल बनाने का अभियान, परिवहन व्यवस्था, महाकाल दर्शन की व्यवस्था को लेकर वह चर्चा करेंगे। साथ ही राजस्व और नगरीय विकास एवं आवास विभाग के कामकाज की वह समीक्षा भी करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    ‘लुटेरी दुल्हन’ का सनसनीखेज भंडाफोड़- कन्यादान करने वाला ही निकला पति

    May 24, 2026

    जहाँ सड़क मिलती है ज़िम्मेदारी से: मध्य प्रदेश में DBCPL की अनूठी पहल से घटे ब्लैक स्पॉट और हादसे

    May 19, 2026

    ग्वालियर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की युवा मोर्चा प्रभारी आलोक डंगस से मुलाकात

    December 6, 2025
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,165

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,341

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,339
    Don't Miss
    रायपुर

    रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल

    By Khabar WorldAugust 27, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक,  रायपुर। शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर के तत्वावधान में 1501वें…

    छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका

    August 27, 2026

    बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल

    August 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका

    August 27, 2026

    बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी

    August 27, 2026

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ

    August 26, 2026

    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

    August 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.