khabarworld24.-बिलासपुर। बिलासपुर में महिलाओं से लूट करने वाले कुख्यात नट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि 28 मई की शाम सरकंडा और तोरवा क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चैन और दूसरी महिला के गले से मंगल सूत्र, कीमत 2.55 लाख रुपए की लूट की गई थी। दरअसल, 28 मई को जैसे ही थाना सरकंडा और थाना तोरवा क्षेत्र में महिला के गले से चैन और मंगल सूत्र लूटने की घटना की सूचना मिली, जिले में तत्काल नाकाबंदी की गई। गिरफ्तार दो आरोपियों को 10 साल की सजा मिली है। गिरफ्तार मंजीत कुमार नट (27) मंटू कुमार नट (28) दोनों जशपुर के निवासी हैं। वहीं फरार आरोपियों की पहचान मंजय कुमार नट और आकाश नट के रूप में हई है।
सरकंडा थाना में लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक बन्नू दीवान 28 मई की शाम करीब 7 बजे बजरंग मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दारौन रास्ते में वालिया हाऊस के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनके गले से 1.60 लाख रुपए कीमत की सोने की चैन खींच ले गए। लूट की दूसरी वारदात तोरवा थाना क्षेत्र की है, जिसके मुताबिक प्रभावती पति टी मुरलीकृष्ण 28 मई की रात 8:15 बजे जब बाजार से सब्जी खरीदकर कान्हा हाइट्स अपार्टमेंट स्थित अपने घर जा रही थी। इसी दारौन पीछे से दो बाइक सवार लड़कों ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र, कीमत 95 हजार रुपए झपट कर लूट लिया। रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की। इसी दौरान गुरुनानक चौक थाना तोरवा क्षेत्र में दोनों महिलाओं द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बाइक सवार दो युवक आते हुए मिले। जिन्हें रोकने का प्रयास करने पर वे भागने लगे। पुलिस टीम ने इन्हें घेरेबंदी कर पकड़ा और सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मंजीत कुमार नट और मंटु कुमार नट बताया।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज

