खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम ओडिशा के चुनावी रण में उतर गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के लिए प्रचार की कमान संभाली है।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय आज फिर ओडिशा दौरे पर रहेंगे। सीएम साय कोरापुट जिले में 3 जगहों पर चुनावी सभा करेंगे। सीएम साय सबसे पहले लक्ष्मीपुर और पोटंगी में सभा करेंगे। इसके बाद कोरापुट में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद देर शाम रायपुर लौटेंगे।

