Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
    • मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
    • कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
    • सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
    • रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
    • प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
    • निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
    • छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आजादी के वर्षों बाद भी आदिवासियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया- अरविंद नेताम
    बिलासपुर

    आजादी के वर्षों बाद भी आदिवासियों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया- अरविंद नेताम

    adminBy adminApril 30, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि अब देश के अलग-अलग राज्यों में भी आदिवासियों को मजबूत करने पार्टी चुनाव लड़ा रही है-कोर्राम

    बिलासपुर में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी चुका हुआ कारतूस हैं- सुदीप श्रीवास्तव

    खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हमर राज पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा की आदिवासी इलाकों में समस्याएं आज भी उसी तरह की बनी हुई है। राज्य बनने के बाद भी इसमें किसी तरह का कोई सुधार नहीं आया।उनकी नई पार्टी सभी लोगों को साथ लेकर चलने का इरादा लेकर आई है और तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर इस पार्टी का उदय किया गया है।बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही पार्टी मैदान में उतरी है। बिलासपुर प्रेस क्लब में पहुंचे हमर राज पार्टी के संथापक और पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा की।

    श्री नेताम ने आरोप लगाए कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने क्षेत्रीय समस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। इसका समाधान नहीं किया। जल जंगल जमीन खतरे में है। पब्लिक सेक्टर के कारण ही अभी तक कुछ हद तक बचा हुआ है और लोगों के हितों की रक्षा इसके रहते ही होगी। जैसे ही सारी चीजों का प्राइवेटाईजेशन होगा सभी चीजे हाथ से निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल 1996 में पेशा कानून बनाया गया था जिसे कांग्रेस की पार्टी ने ही खत्म कर दिया। पेसा कानून के बावजूद बिना ग्राम सभा की अनुमति के खदानों के लाइसेंस बांटे जाते रहे है।

    श्री नेताम ने कहा कि आदिवासी इलाके के लोग खतरे में है। दोनों प्रमुख पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।उन्होंने कहा कि हसदेव के जंगल को बचाया जाना बहुत जरूरी है। उस जंगल में जो साल के पेड़ है वह लगाए नहीं जा सकते। वह अपने आप उगते हैं। और ऐसे पेड़ों को काटा जा रहा है जिसका भुगतान सभी भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि हमर राज पार्टी में अच्छे लोगों की तलाश हो रही है और सुदीप श्रीवास्तव जैसे लोग मिलते जाएंगे तो पार्टी और मजबूत होती जाएगी। एक दिन ऐसा आएगा कि दूसरी पार्टियों को यह पार्टी पीछे कर देगी।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि करीब 12 राज्यों का दौरा करने के बाद उन्होंने पाया कि हर जगह आदिवासियों की हालत कुछ इसी तरह की है। इसलिए प्रत्याशी तैयार कर उन्हें चुनाव लड़ाया जा रहा हैं। न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि दूसरे राज्यों में भी यह पार्टी विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लडवा रही है। किसी भी ग्राम पंचायत में जाकर देख लो वहां पंचायत के प्रतिनिधियों की बजाय सभी काम ठेकेदारों के द्वारा किया और कराया जा रहा है। चाहे छत्तीसगढ़ के आदिवासी हो या किसी भी प्रदेश के सभी जगह उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्राप्त नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ में ही देख लो उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल बंद है, छात्रावासो में ठूंस ठूंस कर छात्र-छात्राओं को भरा गया है। इस तरह की परेशानियों से आदिवासी गुजर रहे हैं।

    बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर का राजनीतिक वजन अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले से ही काफी मजबूत रहा है। राज्य बनने के बाद भी यह जिला महत्वपूर्ण रहा। अंग्रेजों के समय जब बिलासपुर की उपेक्षा हुई थी तब अंग्रेजों ने भी बिलासपुर की लड़ाई लड़ी और कमिश्नरी बिलासपुर में स्थापित कराया था।श्री श्रीवास्तव ने भी बीजेपी कांग्रेस को रस्म अदायगी पार्टी बताया। दोनों प्रत्याशियों को बाहरी बताते हुए उन्होंने कहा कि दुर्ग से आया प्रत्याशी बीएसपी के कब्जे से लोगों की जमीन को फ्री नहीं करवा सका इसलिए वहां से भाग कर बिलासपुर आ गया है। इसी तरह भाजपा का प्रत्याशी भी बाहर से लाकर थोप दिया गया है। उन्होंने इन्हें चुका हुआ कारतूस बताया। सुदीप ने कहा कि इस समय संविधान खत्म होने की चर्चा हो रही है। 1947 के संविधान सभा में 70 फ़ीसदी वकील हुआ करते थे आज इस पर कोई बात करने को तैयार नहीं है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने मान लिया है कि किसी को भी वे चुनाव मैदान में उतार देंगे,पब्लिक उन्ही को वोट देगी। इस धारणा को तोड़ने के लिए ही तीसरी पार्टी की आवश्यकता है,जिसके लिए वह खुद हमर राज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।सुदीप श्रीवास्तव ने सभी से समर्थन की मांग की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान

    November 24, 2026

    सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    By Khabar WorldNovember 25, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। फरार आरोपी…

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम

    November 25, 2026

    मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय

    November 25, 2026

    कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर

    November 25, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट

    November 25, 2026

    प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.