खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ग्राम विद्याडीह निवासी किसान चिंताराम आज सुबह नौ बजे खेत गया था। इसी दौरान अपने फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए खेत में पेड़ के नीचे बने मचान में बैठकर रखवाली कर रहा था, तभी अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हुई और बिजली कड़कने लगी। इसी बीच आसमान से बिजली सीधे उसके मचान मे गिरी और वो इसकी चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद जब किसान का बेटा मौके पर पहुंचा तो पिता मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

