कई सालों बाद साल 2024 में 8 अप्रैल को एक चमत्कारी खगोलीय घटना होने जा रही है। पूर्ण सूर्य ग्रहण एक बहुत ही दुर्लभ खगोलीय घटना है। ऐसी घटनाएं साल में बहुत कम घटित होती है। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है, तो आकाश में कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच एक पूर्ण संरेखण बनाते हुए गुजरता है, इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसा सिर्फ कुछ समय के लिए ही होता है।
यह 50 साल के सूर्यग्रहण में से सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा अद्भुत पूर्ण सूर्य ग्रहण 50 साल पहले देखा गया था। अब इस साल दोबारा इस तरह का सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण हो सकता है। यह लगभग 7.5 मिनट तक चलेगा।
भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्यग्रहण
बता दें कि यह साल का पहला सूर्यग्रहण होगा, जो कि 8 अप्रैल को लगेगा। यह दोपहर 2.14 बजे से शुरू होकर 2.22 बजे तक चलेगा। यह सूर्यग्रहण कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों, संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में यह सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा। पूर्ण सूर्यग्रहण लगने से एक दिन पहले चंद्रमा, पृथ्वी के बहुत पास होगा। इसके कारण यह आकाश में कुछ बड़ा आकार का दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण के लिए एक आदर्श संरेखण बनाएगा, जो कि सुंदर ब्रह्मांडीय दृश्य बनाएगा।
डिसक्लेमर- ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

