हिंदू धर्म में नवरात्र के दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। नवरात्र में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और देवी दुर्गा के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र के दौरान देवी के सभी नौ रूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। माता रानी के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इस दिन से शुरू होंगे नवरात्र
पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है। ऐसे में चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल को समाप्त होगी। वहीं, साल 2024 में शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी, जो कि 11 अक्टूबर को समाप्त होंगे।
चैत्र नवरात्रि 2024
09 अप्रैल 2024 : घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
10 अप्रैल 2024 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
11 अप्रैल 2024 : मां चंद्रघंटा की पूजा
12 अप्रैल 2024 : मां कुष्मांडा की पूजा
13 अप्रैल 2024 : मां स्कंदमाता की पूजा
14 अप्रैल 2024 : मां कात्यायनी की पूजा
15 अप्रैल 2024 : मां कालरात्रि की पूजा
16 अप्रैल 2024 : मां महागौरी की पूजा
17 अप्रैल 2024 : मां सिद्धिदात्री की पूजा, राम नवमी
शारदीय नवरात्रि 2024
03 अक्टूबर 2024 : घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
04 अक्टूबर 2024 : मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर 2024 : मां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर 2024 : मां कुष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर 2024 : मां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर 2024 : मां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर 2024 : मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर 2024 : मां महागौरी की पूजा
11 अक्टूबर 2024 : मां सिद्धिदात्री की पूजा
डिसक्लेमर-‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

