नई दिल्ली। एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर इस समय सिनेमाघरों में जारी है। नॉन हॉलिडे के मौके पर रिलीज होने वाली ऋतिक रोशन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ओपनिंग डे पर बेहतरीन शुरुआत मिली है।
ऐसे में फाइटर के रिलीज के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि गणतंत्र दिवस के मौके पर फाइटर के कलेक्शन में कितना उछाल आया है।
दूसरे दिन फाइटर की कमाई में आया उछाल
गुरुवार को ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड मूवी फाइटर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है। देशभक्ति की इमोशनल और एक्शन से भरपूर इस मूवी की कहानी को फैंस ने पहले दिन खूब सराहा है।
जैसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिलीज के दूसरे दिन यानी 26 जनवरी की छुट्टी के मौके पर फाइटर की कमाई की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी, शुक्रवार को ठीक वैसा ही हुआ है। इस बीच सैकनिल्क की तरफ से ऋतिक की फाइटर के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमानित आंकड़े साझा किए गए हैं, जिनके आधार पर इस फिल्म ने सेकंड डे पर करीब 41.78 करोड़ की कमाई की है।
पहले दिन की तुलना में फाइटर के कारोबार में दूसरे दिन करीब 16 करोड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि कमाई के ये नबंर्स पूर्वानुमान हैं और वास्तविक आंकड़े अभी आना बाकी हैं।
फाइटर के निशाने पर 100 करोड़ का आंकड़ा
चूंकि फाइटर फिल्म गुरुवार के दिन रिलीज हुई है तो उसका ओपनिंग वीकेंड 3 तीन की जगह 4 दिन का होने वाला है। जिस तरह से रिलीज के दो दिन में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर ने कमाई की है,
उसके हिसाब से इस एक्सटेंड ओपनिंग वीकेंड पर ये मूवी 100 करोड़ के आंकड़े को छूने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि दो दिन में अब तक ये फिल्म 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

