हिंदू कैलेंडर बिक्रम संवत के नौवें महीने अगहन का पहला गुरुवार 9 नवंबर यानी आज पड़ेगा। अगहन महीने में पड़ने वाले गुरुवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस दिन लक्ष्मी की उपासना हर घर में की जाती है। कहते हैं कि अगहन महीने के गुरुवार को लक्ष्मी की पूजा काफी फलदायी होती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सुबह-सवेरे ही पूजा कर लेती हैं। पूजा के बाद दोपहर में अगहन बृहस्पतिवार की कहानी सुनी जाती है।
अगहन महीने के गुरुवार के लिए महिलाएं एक दिन पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। बुधवार शाम में घर में मुख्य द्वार के सामने रंगोली बनाई जाती है और अंदर चावल के आटे से रेहन बनाया जाता है। रंगोली जैसी बेलों के अलावा मां लक्ष्मी के चरण भी बनाए जाते हैं। इसके बाद रात में महिलाएं देर रात को मां के शयन की पूजा करती हैं।
गुरुवार सुबह-सवेरे उठकर महिलाएं मां लक्ष्मी की पूजा करती हैं। ये पूजा रखिया, आवंला, उसके पत्ते और धान की बालियाों के साथ की जाती है। इस पूजा में रखिया और आवंला खास होता है। मां की पूजा में मीठे पकवानों का बोग भी लगता है। पूजा के बाद दोपहर में कथा सुनने का प्रचलन है। इसके बाद शाम में मां लक्ष्मी की आरती की जाती है।
अगहन महीने में इस बार 4 गुरुवार पड़ रहे हैं। 9, 16, 23 और 30 नवंबर को इसी विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। धन-धान्य और वैभव के लिए किए जाने वाले इस पूजा को पूरी विधि के साथ करना चाहिए।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…


