20.01 लाख रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भद्राकाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में संचालित लाखों रुपये के जुए पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 156 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद, 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रैगुड़ा जंगल स्थित मुर्गा बाजार में मुर्गा लड़ाई के दौरान रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रैगुड़ा जंगल स्थित मुर्गा बाजार में मुर्गा लड़ाई के दौरान रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस मामले में थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत सभी 156 व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) तथा सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4 एवं 13 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
दीपावली पर जुआ-सट्टे से दूर रहने की अपील
दीपावली पर्व को देखते हुए पुलिस ने आम नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की है। पुलिस ने जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।


