मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए 12 शिक्षकों तथा ज्ञानदीप पुरस्कार हेतु 03 शिक्षकों को मिला सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतिभाओं और उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, इनमें देवकी यादव, नीतू साहू और बैडमिंटन खिलाड़ी हर्ष शर्मा शामिल है। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए किया गया है। भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर पथरिया विकासखंड की संजना साहू एवं देविका प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मुंगेली विकासखंड की तारिणी साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। माही कुलमित्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर पथरिया के अभिजीत राजपूत ने प्रथम, मुंगेली के दिव्यांश ठाकुर ने द्वितीय तथा लोरमी की कु. राधिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली की कु. सुधा साहू एवं लोरमी की कु. सांझी शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पथरिया की कु. सरस्वती साहू ने द्वितीय तथा लोरमी की कु. दीपा साकत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर लोरमी के सुदर्शन केवर्त ने प्रथम, मुंगेली की लवली मानिकपुरी ने द्वितीय तथा पथरिया की भावना साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर मुंगेली की रीना साहू प्रथम, पथरिया की उर्वी गुप्ता द्वितीय तथा लोरमी की चिंकी जायसवाल एवं मुंगेली की कविता साहू ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर मुंगेली के समीर मिरी ने प्रथम, पथरिया के आदित्य भारद्वाज ने द्वितीय तथा मुंगेली की टिकेश्वरी नागवंशी एवं संजना कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2026 के अंतर्गत शिक्षा दूत पुरस्कार के लिए जिले के 09 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मुंगेली विकासखंड से हेमलता शर्मा, परवीन बेबी दिवाकर एवं गीता किरण सोनी, लोरमी से गीता राम साहू, लेख राम नेताम एवं नोहर सिंह कोहली तथा पथरिया से गुना राम निर्मलकर, महेन्द्र कुमार देवांगन एवं संतोष कुमार शामिल हैं। वहीं ज्ञानदीप पुरस्कार 2026 के लिए 03 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें मुंगेली से विमला कश्यप, पथरिया से विजयलक्ष्मी सोनवानी तथा लोरमी से भूपेन्द्र सिंह राजपूत शामिल हैं। इन सभी चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।


