प्रतिमाह 01 हजार रुपये की सहायता से महिलाओं को मिली आर्थिक मदद
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए आर्थिक सहारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 01 हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाएं घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग प्राप्त कर रही हैं। यह सहायता महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रही है।
नगर पंचायत बरेला निवासी नीतू सिंह राजपूत भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे प्राप्त हो रही है। इससे घर बैठे आर्थिक सहायता मिल जाती है और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया ने माताओं और बहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस योजना का संचालन किया है। प्रतिमाह मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए एक अच्छा आर्थिक सहारा है।
नीतू सिंह राजपूत ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में पहले से अधिक सहज महसूस करती हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


