Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग

    November 4, 2026

    बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में चल रहा जागरूकता अभियान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस
    • महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग
    • बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में चल रहा जागरूकता अभियान
    • शाला से बाहर बच्चों की पहचान और शिक्षा से जोड़ने में मददगार बनेगा ‘लइका चिन्हारी’ ऐप
    • राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान- राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित
    • जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
    • कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता- अरुण साव
    • एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की
    रायपुर

    एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, साहस और अनुशासन की सराहना की

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 4, 2026Updated:November 4, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा

    बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से आज उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परेड में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अनुभवों को जाना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के सुरक्षा बलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सभी के साथ भोजन किया।
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित भव्य परेड में छत्तीसगढ़ के जवानों की सहभागिता पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण था। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जब हमारे जवान पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और गर्व के साथ कदम से कदम मिलाकर मार्च कर रहे थे, तब वह दृश्य अत्यंत भावुक और गर्व से भर देने वाला था। हमारे जवान केवल एक परेड में हिस्सा नहीं ले रहे थे, बल्कि वे पूरे देश के सामने छत्तीसगढ़ के साहस, संघर्ष और बदलते बस्तर की नई पहचान प्रस्तुत कर रहे थे।
    बस्तर की महिला कमांडो का आत्मविश्वास अद्भुत
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विशेष रूप से बस्तर फाइटर्स की महिला कमांडो के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस आत्मविश्वास, जोश और दृढ़ता के साथ बस्तर की महिला कमांडो ने परेड में मार्च किया, वह अद्भुत था। उस क्षण वे केवल अपनी टुकड़ी का नेतृत्व नहीं कर रही थीं, बल्कि पूरे बस्तर की महिलाओं की शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
    शर्मा ने कहा कि जिन क्षेत्रों को कभी नक्सल हिंसा और भय के कारण जाना जाता था, आज उन्हीं क्षेत्रों की बेटियां पूरे देश के सामने अपने साहस और सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रही हैं। यह बदलते बस्तर की सबसे सुंदर और प्रेरणादायक तस्वीर है। बस्तर की इन बेटियों ने दिखा दिया है कि अवसर मिलने पर वे किसी भी चुनौती का सामना करने और देश का गौरव बढ़ाने में सक्षम हैं।
    एकता नगर की भव्यता और देशभर से मिले स्नेह ने मन मोह लिया
    मुलाकात के दौरान परेड में शामिल अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए उन्होंने लगातार कठिन अभ्यास और मेहनत की थी। देश के विभिन्न सुरक्षा बलों के साथ एक ही मंच पर प्रदर्शन करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। अधिकारियों ने बताया कि एकता नगर की सुंदरता, भव्यता और वहां की व्यवस्थाएं उनकी कल्पना से भी कहीं अधिक शानदार थीं। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं प्राप्त हुईं, जिससे उनका उत्साह कई गुना बढ़ गया।
    जवानों ने भावुक होकर बताया कि उनके लिए सबसे गर्व का क्षण वह था, जब पूरे देश के सामने छत्तीसगढ़ पुलिस और बस्तर के सुरक्षा बलों के योगदान को प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमने पूरे गर्व के साथ देश को बताया कि किस प्रकार सभी ने मिलकर नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष किया और उसे समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाई। यह केवल परेड में शामिल होने का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, साथियों के बलिदान और बस्तर में स्थापित हो रही शांति की विजयगाथा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर था।
    नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष से शांति और विकास तक की यात्रा का प्रतीक बनी परेड
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में अपने साहस, समर्पण और बलिदान से नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई लड़ी है। आज उसी संघर्ष और सफलता की कहानी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर आज भय और हिंसा के अतीत से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस परिवर्तन में हमारे वीर जवानों की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड में छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ की सहभागिता ने पूरे देश को छत्तीसगढ़ के पराक्रम और मजबूत संकल्प का संदेश दिया है।
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में इन अधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
    गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में डीएसपी बृज किशोर यादव ने संपूर्ण परेड के द्वितीय कमान अधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वे वर्तमान में बीजापुर जिले के कुटरू में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के पद पर पदस्थ हैं। डीएसपी जितेंद्र कुम्भकार परेड के आरक्षित टू-आईसी रहे। वे वर्तमान में सुकमा जिले के कोंटा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।
    एसपी कुलदीप बंजारे ने डीआरजी की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व किया। शरद जायसवाल डीआरजी पुरुष टुकड़ी के आरक्षित कमांडर रहे। डीएसपी सुअमृता पैकरा ने डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया। सुकविता ध्रुवे महिला टुकड़ी की आरक्षित कमांडर रहीं। इसी प्रकार डीएसपी प्रवीण भारती एसटीएफ टुकड़ी के आरक्षित अधिकारी रहे।
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों के समर्पण, कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। आप सभी का साहस और अनुशासन प्रदेश के अन्य पुलिसकर्मियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस

    November 4, 2026

    कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता- अरुण साव

    November 4, 2026

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026- उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    November 4, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस

    By Khabar WorldNovember 4, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) स्पष्ट करना चाहती है कि पार्टी के अध्यक्ष…

    महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग

    November 4, 2026

    बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में चल रहा जागरूकता अभियान

    November 4, 2026

    शाला से बाहर बच्चों की पहचान और शिक्षा से जोड़ने में मददगार बनेगा ‘लइका चिन्हारी’ ऐप

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अमित जोगी के फरार होने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद: 9 नवंबर को स्वयं थाने में पेश होकर दर्ज कराएंगे अपना बयान- जनता कांग्रेस

    November 4, 2026

    महतारी वंदन योजना: नीतू सिंह को मिल रहा छोटी-छोटी जरूरतों में सहयोग

    November 4, 2026

    बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु जिले में चल रहा जागरूकता अभियान

    November 4, 2026

    शाला से बाहर बच्चों की पहचान और शिक्षा से जोड़ने में मददगार बनेगा ‘लइका चिन्हारी’ ऐप

    November 4, 2026

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान- राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

    November 4, 2026

    जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

    November 4, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.