Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज – सूरजपुर।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर के पंच मंदिर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय प्राथमिक शाला का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मंत्री राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता, टीकाकरण की स्थिति और पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग की भी जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी की जाए और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराया जाए। प्राथमिक शाला में निरीक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सीएम रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव ने मां बम्लेश्वरी का आशीर्वाद लिया। रमन सिंह ने X पोस्ट में लिखा,बम्लेश्वरी दाई की जय। आज डोंगरगढ़ में विराजित मां बम्लेश्वरी जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता बम्लेश्वरी जी से प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए करबद्ध प्रार्थना की। मां बम्लेश्वरी जी का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव उपस्थित रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज– जशपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर स्थित कैम्प कार्यालय ‘बगिया’ से वर्चुअल माध्यम से “एग्री-हॉर्टि एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन” का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ पारंपरिक कृषि के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। सरकार का उद्देश्य इन सभी क्षेत्रों को एकीकृत करते हुए किसानों की आय दोगुनी करना है। उन्होंने कहा कि जशपुर की उर्वर भूमि अब सेब, लीची और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कठिया मोड़ से पुलिस ने माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये आरोपी हथियार लेकर लाल रंग की सिलेरियो कार में घूम रहे थे, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है। मुख्य आरोपी नीलकंठ साहू है, जो साईंनगर कॉलोनी का निवासी है, ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दगौरी-निपानिया रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पल्सर बाइक (CG 22 AF 6294) ट्रैक के किनारे खड़ी कर अपलाइन में आ रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन चालक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी बिल्हा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले…
सरगुजा में जमीन दिखाने के बहाने युवक को बुलाया, कट्टा दिखाकर 5 करोड़ फिरौती मांगी, एक आरोपी गिरफ्तार
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के लक्ष्मीपुर इलाके में 25 जून को एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने युवक शंकर रवि को जमीन दिखाने के बहाने बुलाया और फिर कट्टा दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने पहले तो 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और बाद में 10 लाख रुपये नकद, 50-50 लाख के 10 चेक और कोरे स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की। घटना ऐसे घटी: स्थान: लक्ष्मीपुर, थाना गांधीनगर, सरगुजा तारीख: 25 जून 2025 पीड़ित: शंकर रवि मुख्य आरोपी: बहादुर जायसवाल (गिरफ्तार) आरोपियों ने पहले शंकर रवि को यह कहकर फंसाया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कुरूद क्षेत्र सहित धमतरी जिले के सात प्रसिद्ध मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गठित विशेष संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों से लाखों रुपये का चुराया गया माल-मसरूका भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते 22 जून की रात कुरूद स्थित चंडी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषणों और ₹5,000 नकद की चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट जितेन्द्रनाथ योगी ने थाना कुरूद में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज…
बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ थामा विकास का हाथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना”…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में आदिमजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में वर्ष 2019 से 2023 के बीच बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। सरकारी योजनाओं के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही छात्रावास सुविधाओं में करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई है। जिले में कुल 30 छात्रावास संचालित हैं, जहाँ हजारों विद्यार्थी निवास करते हैं। राज्य सरकार ने इन बच्चों के भोजन, आवास, शिक्षा और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए हर साल बड़ी धनराशि जारी की थी। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर…

