खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दगौरी-निपानिया रेलवे ट्रैक पर गुरुवार रात एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पल्सर बाइक (CG 22 AF 6294) ट्रैक के किनारे खड़ी कर अपलाइन में आ रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है।
ट्रेन चालक ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी बिल्हा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड, बाइक की आरसी और पास पड़े मोबाइल से की। मृतक की पहचान असवंत गिर के रूप में हुई, जो बलौदाबाजार जिले के ग्राम चितचोर का निवासी था और एक प्लांट में काम करता था। युवक यहां कैसे पहुंचा और आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय


