खबर वर्ल्ड न्यूज– जशपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर स्थित कैम्प कार्यालय ‘बगिया’ से वर्चुअल माध्यम से “एग्री-हॉर्टि एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन” का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ पारंपरिक कृषि के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं। सरकार का उद्देश्य इन सभी क्षेत्रों को एकीकृत करते हुए किसानों की आय दोगुनी करना है।
उन्होंने कहा कि जशपुर की उर्वर भूमि अब सेब, लीची और चाय जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों की पहचान बन रही है, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आधुनिक तकनीकों और बाजार से सीधा जुड़ाव ही किसानों को आत्मनिर्भर बना सकता है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह दो दिवसीय एग्री-हॉर्टि एक्सपो किसानों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगा, जिससे वे नई तकनीकों और व्यापार के अवसरों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी किसान भाइयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


