खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। कुरूद क्षेत्र सहित धमतरी जिले के सात प्रसिद्ध मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गठित विशेष संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों से लाखों रुपये का चुराया गया माल-मसरूका भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बीते 22 जून की रात कुरूद स्थित चंडी मंदिर से सोने-चांदी के आभूषणों और ₹5,000 नकद की चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट जितेन्द्रनाथ योगी ने थाना कुरूद में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कुरूद थाना, कोतवाली थाना और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाई गई।
तकनीकी विश्लेषण, CCTV फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने चंडी मंदिर, श्रीराम मंदिर, नागेश्वर मंदिर सहित कुल सात मंदिरों में चोरी की घटनाएं की हैं। आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय


