Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की नई इबारत: ग्राफ्टेड टमाटर ने बदली किसान दुबेलाल की तकदीर, धान के मुकाबले कमाया कई गुना मुनाफा
- “रामराज्य की स्थापना के लिए ब्राह्मण अपनी शक्तियों का करें आह्वान”- देवेश मिश्रा
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार में रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले पांचों छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए सभी को लैपटाप प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने छात्रों से कहा कि आप सभी ने न सिर्फ अपने परिवार व स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे अपना सफल कैरियर बनाएं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्ते और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान जब मासूम की मां घर लौटी तो बेटी की बिलखती आवाज सुनी और ढूंढते हुए अंदर पहुंची, जहां आरोपी के साथ अपनी मासूम बच्ची को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक 14 साल का किशोर है, जो मासूम बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। दोनों के घर आस-पास ही हैं। मासूम के पिता अपने काम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आदिवासी छात्र नेताओं ने 10 जनपद में मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष और मरवाही के पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो ने मरवाही वनमंडल में हाथियों के आतंक की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बैठक में हसदेव के जंगलों की कटाई का मुद्दा भी उठा। आदिवासी नेताओं ने बस्तर की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि, वहां निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। नेताओं ने…
हिंदू धर्म में सावन महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है जोकि भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार भी पड़ते हैं। वहीं सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा होती है, जिसे सावन पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा, कजरी पूर्णिमा या श्रावणी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वैसे तो पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। लेकिन सावन महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है और भगवान शिव की पूजा-आराधना भी होती है। शास्त्रों में इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया…
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की तरफ से नाबाद 118 रनों शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा ने अंत में 33 गेंदों पर 85 रन ठोक कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए। आरसीबी ने लखनऊ के 227/3 के जवाब में 230/4 बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास…
नई दिल्ली। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में आई थी और महज 5 दिनों में अपना बजट निकालने के करीब आ गई है। ‘भूल चूक माफ’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब 40 करोड़ का आंकड़ा पार करने के नजदीक पहुंच गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला और इसने 9.5 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। इसी तरह तीसरे दिन भी संडे…
नई दिल्ली। दालचीनी मसाला खान-पान में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आयुर्वेद में दालचीनी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली में कई बीमारियों से निजात दिलाने के लिए किया जाता है। सुबह के वक्त पानी में दालचीनी मसाला मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में जमी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह मसाला न केवल शरीर की सफाई करता है बल्कि एनर्जी भी बढ़ाता है। दालचीनी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सादगी भरा अंदाज़ आज उस समय देखने को मिला, जब वे रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए सिमगा में एक साधारण ढाबे पर रुके और आम नागरिकों के साथ बैठकर स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा- बस एक जननेता की तरह लोगों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दावा किया है कि 21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए माओवादियों के जनरल सेक्रेटरी बसवाराजू के बाद अब संगठन में कोई नया नेता नहीं उभर पाएगा। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बचे हुए नक्सली कमांडरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं- या तो आत्मसमर्पण करें या फिर बसवाराजू की तरह मारे जाएं। आईजी सुंदरराज ने बताया, “बसवाराजू माओवादियों का आखिरी जनरल सेक्रेटरी था। नेतृत्व के बिखराव के कारण अब कोई नया नेता नहीं बन पाएगा। हमारी टीमें अन्य बचे हुए नक्सली कमांडरों का पीछा कर रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर रेंज ऑफिस और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई करते हुए विधानसभा रोड पर हिरण के खाल और सिंग के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ धरदबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपियों हिरण की खाल बेचने निकले थे, तभी वन विभाग की टीम ने शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पकड़ा है।

