खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी आज अवैध दोहन की मार झेल रही है। भोपालपटनम ब्लॉक के अटुकपल्ली पंचायत क्षेत्र में नदी के बीचों-बीच अस्थायी सड़क बनाकर रेत का बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि तेलंगाना के ठेकेदार यहां सक्रिय हैं और नदी की रेत को सीमा पार पहुंचाकर करोड़ों का खेल खेला जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस अवैध गतिविधि से न सिर्फ इंद्रावती नदी के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। बाहरी लोगों को काम मिल रहा है, जबकि क्षेत्र के युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नदी के बीच सड़क निर्माण और भारी मशीनों की आवाजाही आखिर प्रशासन की नजर से कैसे बची रही? क्या यह सब कुछ प्रशासन की जानकारी में हो रहा था, या फिर जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी थीं?
हालांकि मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। भोपालपटनम के एसडीएम कुंजाम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और जेसीबी की मदद से नदी के बीच बनाई गई सड़क को हटवा दिया। एसडीएम ने बताया कि खनिज विभाग से रेत खनन की अनुमति तो थी, लेकिन पंचायत सचिव द्वारा नियमों के विरुद्ध नदी के बीच सड़क बनाकर अवैध उत्खनन की कोशिश की जा रही थी, जिसे तत्काल हटाया गया।
अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या बस्तर की इस अमूल्य प्राकृतिक संपदा को बचाया जा सकेगा, या फिर अवैध खनन का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा।
Trending
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
- सीएम हेल्पलाइन से समस्या का हुआ समाधान, महिला श्रमिक को मिला संशोधित श्रम कार्ड
- घने जंगलों को चीरकर कार्लाकोंटा पहुंचा विकास: आजादी के बाद पहली बार जले बिजली के बल्ब, 43 परिवारों की जिंदगी रोशन
- नारायणपुर में नक्सली डंप से 15 किलो वजनी आईईडी सहित हथियार बरामद
- आईटीआर में राजकीय पशु ‘वन भैंसा’ और दुर्लभ ‘हिमालयी गिद्ध’ की मौजूदगी ने जगाई नई उम्मीद


