हिंदू धर्म में सावन महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है जोकि भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार भी पड़ते हैं। वहीं सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा होती है, जिसे सावन पूर्णिमा, श्रावण पूर्णिमा, कजरी पूर्णिमा या श्रावणी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
वैसे तो पूरे साल में कुल 12 पूर्णिमा तिथि होती है। लेकिन सावन महीने की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है और भगवान शिव की पूजा-आराधना भी होती है। शास्त्रों में इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। पितरों का तर्पण करने के लिए भी सावन पूर्णिमा का दिन शुभ होता है। आइए जानते हैं 2025 में कब है सावन पूर्णिमा। साथ ही चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और मुहूर्त के बारे में।
सावन पूर्णिमा 2025 कब
पंचांग अनुसार सावन पूर्णिमा की तिथि सावन महीने के अंतिम दिन होती है, जोकि इस साल 9 अगस्त 2025 को है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से होगी और यह तिथि 9 अगस्त दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक मान्य रहेगी। उदयातिथि और चंद्रोदय के समय के अनुसार सावन पूर्णिमा का स्नान,व्रत, पूजन, चंद्रमा पूजन सभी शनिवार 9 अगस्त 2025 को ही किए जाएंगे।
सावन पूर्णिमा 2025 पूजा शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 8 अगस्त दोपहर 02:14
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 9 अगस्त दोपहर 01:26
चंद्रोदय का समय: शाम 07 बजकर 21 मिनट
सावन पूर्णिमा पर व्रत रखने वाले ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04:28 से लेकर 05:16 के बीच स्नान कर सकते हैं। सावन पूर्णिमा पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जोकि पूजा पाठ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 – 12:58 तक रहेगा। पूजा के लिए इस मुहूर्त को सबसे अधिक शुभ माना जाता है।
सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा पूजन का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र बताए गए है। ये सभी नक्षत्र चंद्रमा से जुड़ा हैं। 27 नक्षत्रों मे एक है श्रवण नक्षत्र। मान्यका है कि सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में गोचरत होता है। इसलिए इसे श्रावणी पूर्णिमा कहा जाता है। सावन पूर्णिमा पर चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद ही पूर्णिमा का व्रत पूर्ण होता है। सावन पूर्णिमा चंद्रमा पूजन से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


