खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से आदिवासी छात्र नेताओं ने 10 जनपद में मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की कई प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष और मरवाही के पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो ने मरवाही वनमंडल में हाथियों के आतंक की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बैठक में हसदेव के जंगलों की कटाई का मुद्दा भी उठा। आदिवासी नेताओं ने बस्तर की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि, वहां निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि, NIA बदले की भावना से कांग्रेस समर्थक आदिवासियों को जेल में डाल रही है। युक्तिकरण के नाम पर स्कूल बंद किए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लिया। उन्होंने जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा करने का आश्वासन दिया।
Trending
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना
- किसानों की मेहनत को मिल रहा सम्मान, धान खरीदी की सुगम व्यवस्था से बढ़ रहा विश्वास
- गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


