खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दावा किया है कि 21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए माओवादियों के जनरल सेक्रेटरी बसवाराजू के बाद अब संगठन में कोई नया नेता नहीं उभर पाएगा। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बचे हुए नक्सली कमांडरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं- या तो आत्मसमर्पण करें या फिर बसवाराजू की तरह मारे जाएं।
आईजी सुंदरराज ने बताया, “बसवाराजू माओवादियों का आखिरी जनरल सेक्रेटरी था। नेतृत्व के बिखराव के कारण अब कोई नया नेता नहीं बन पाएगा। हमारी टीमें अन्य बचे हुए नक्सली कमांडरों का पीछा कर रही हैं।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। कई बड़े नक्सली नेता पुलिस से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जता रहे हैं। पिछले 2-3 साल में नक्सलियों ने अपने संसाधनों, शक्ति और कैडर का भारी नुकसान उठाया है।
गौरतलब है कि 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे, जिसमें संगठन का सर्वोच्च नेता बसवाराजू भी शामिल था। पुलिस का मानना है कि अब नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा होना तय है, क्योंकि संगठन के पास कोई प्रभावी नेतृत्व नहीं बचा है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


