खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार में रायगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले पांचों छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की इस सफलता पर बधाई देते हुए सभी को लैपटाप प्रदान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने छात्रों से कहा कि आप सभी ने न सिर्फ अपने परिवार व स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह मेहनत करते हुए आगे अपना सफल कैरियर बनाएं। आज यह लैपटाप आपको दिया जा रहा है यह आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करने व आपकी आगे की पढ़ाई आसान बनाने में सहायता करेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिन छात्रों को लैपटाप वितरित किया। उनमेें कक्षा 10 वीं की छात्रा हेमलता पटेल, आयुषी कुमारी एवं रौनित चौहान तथा कक्षा 12 वीं की छात्रा कृतिका यादव एवं तरंग अग्रवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री साय ने एनएमएमएस परीक्षा में राज्य स्तर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जिले की होनहार बच्ची दिया पाण्डेय को टेब देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


