Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
Author: Khabar World
नवरात्रि के 5वें दिन 23 मार्च 2026 को मां स्कंदमाता की पूजा होगी। ये माता दुर्गा की पांचवीं शक्ति हैं। स्कंदमाता” का अर्थ है- भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता।इनकी गोद में बाल रूप में भगवान कार्तिकेय विराजमान रहते हैं, इसलिए इन्हें मातृत्व और करुणा का प्रतीक माना जाता है। स्कंदमाता की पूजा करने के लाभ * यह स्वरूप ममता, दया और शक्ति का संगम है। मान्यता है कि जो लोग संतान प्राप्ति में बाधाएं झेल रहे, माता की कृपा से उनके घर जल्द ही किलकारियां गूंजती हैं। जीवन में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। * भक्त को भय, कष्ट और…
नई दिल्ली। तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और कई बीमारियों में लाभकारी माना जाता है। यह सर्दी-खांसी, गले की खराश और कफ जैसी समस्याओं में राहत देता है। तुलसी इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को मजबूत बनाती है और तनाव कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर होता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। रोज 4-5 पत्तियां चबाना या चाय में लेना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। तुलसी के पत्ते स्वास्थ्य के लिए एक रामबाण औषधि हैं। जो इम्यूनिटी बढ़ाने,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के मंगचुवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार की काली रात भंवरमरा के पास एक छठी कार्यक्रम की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग एक छठी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। भंवरमरा के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिराग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती पकड़ाई है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जिले में यह दूसरा मामला है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार, झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा यहां 10-12 साल से खेती कर रहा था। उसने आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस दौरान 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिसमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन और कोरबा-इटवारी (नागपुर) के बीच विशेष MEMU ट्रेन (06883/06884) चलाई जाएगी, जो डोंगरगढ़ में सुबह और दोपहर के समय रुकेगी। कुछ MEMU ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है, और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दो दिवसीय केरलम दौरा आज कोची में जारी रहेगा। वे RDO चेंगन्नूर जाएंगे और सुबह 11 बजे BJP प्रत्याशी एम.वी. गोपाकुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे आरनमुला में BJP प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन के नामांकन में भाग लेंगे। दिनभर का यह दौरा हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से किया जाएगा, जिसके बाद सीएम होटल लौटेंगे और कुछ देर विश्राम के बाद शाम 4 बजे वे कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ सदन में उनका रात्रि विश्राम होगा। कल सुबह 6 बजे वे दिल्ली से राजधानी…
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोचक बनाये रखा KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा प्रतिवर्षानुसार नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का “महिला शिखर सम्मान” एवं “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का आयोजन 21 मार्च शनिवार को अपरान्ह 3 बजे से वृन्दावन हॉल सिविल लाईन्स में किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथिगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी – सांसद राज्यसभा, श्रीमती मीनल चौबे जी, महापौर, रायपुर, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय जी – भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बाल आयोग, श्रीमती अर्चना झा जी – डिप्टी…
मार्ग के 11 किमी सड़क का होगा मजबूतीकरण और उन्नयन उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय स्वीकृति का पत्र जारी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य शासन ने मुंगेली जिले में कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग के लिए 84 करोड़ 89 लाख 35 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से केन्द्रीय सड़क निधि (CRIF) योजनांतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण के साथ ही 11 किमी सड़क का मजबूतीकरण और उन्नयन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर तीसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ग्राम हथिनीकला स्थित मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने मां अष्टभुजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की उन्नति तथा शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला का भव्य स्वागत किया। उन्हें श्रीफल,चुनरी एवं मां अष्टभुजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इस…

