खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस दौरान 10 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव रहेगा, जिसमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच MEMU स्पेशल ट्रेन और कोरबा-इटवारी (नागपुर) के बीच विशेष MEMU ट्रेन (06883/06884) चलाई जाएगी, जो डोंगरगढ़ में सुबह और दोपहर के समय रुकेगी। कुछ MEMU ट्रेनों का रूट भी बढ़ाया गया है, और डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में 24 घंटे चिकित्सा सेवा, प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। साथ ही, मंदिर प्रशासन और रेलवे ने पैदल यात्रियों के लिए भंडारा, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।
Trending
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह


