खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को हल्की राहत महसूस हो रही है।
राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर स्थानों पर वर्षा नहीं हुई और मौसम शुष्क बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार 23 मार्च को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


