Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
- 69 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई
- तालाब में मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? पुलिस की जांच शुरू
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
Author: Khabar World
उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बद्दो में किया भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन 11.49 करोड़ रुपए की नहर परियोजना से 6 गांवों के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। चैत्र नवरात्रि पंचमी की पावन तिथि के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के 6 गांवों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित कर दी है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज की जांच समिति ने 6 सदस्यों को शामिल किया गया है। विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दलपत सागर स्थित कृष्ण मंदिर में पहली बार यादव समाज द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। इस सामूहिक विवाह समारोह में समाज के 15 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस पहल को न केवल समाज में सराहना मिली, बल्कि यह आयोजन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का बड़ा माध्यम भी बनकर सामने आया। इस सामूहिक विवाह समारोह में समाज के पदाधिकारी सहित समाज के लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों ने सात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में नक्सलवाद भले ही कम हो रहा हो, लेकिन गांवों में धर्मांतरण को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बाड़ाटोला गांव में 14 धर्मांतरित परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। गांव में माहौल इतना तनावपूर्ण है, कि प्रशासन को भी जांच के लिए टीम भेजनी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया। बाड़ाटोला गांव के ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, वे जब तक अपने मूल धर्म में वापसी नहीं करते, तब तक उन पर लगाए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के आड़ावाल स्थित जयपुर फुट सेंटर में दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशाल सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मानवता की सेवा और सशक्तिकरण को समर्पित इस शिविर में आज सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी गई। इस आयोजन के दौरान कुल 120 हितग्राहियों का पंजीयन कर उनकी शारीरिक बाधाओं को दूर करने के लिए आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर की सफलता इस बात से आंकी जा…
बंदियों और पुर्नवासितों ने भी थामी कलम खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में शिक्षा और ज्ञान की नई अलख जगाने के उद्देश्य से आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महापरीक्षा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल ने पूरे जिले को साक्षरता के महापर्व में सराबोर कर दिया, जहाँ सुदूर वनांचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक शिक्षा का उत्साह देखने को मिला। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में जिले भर के कुल 25,706 परीक्षार्थियों ने सम्मिलित होकर अपने हुनर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सलवाद के विरुद्ध जारी निर्णायक जंग अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुकी है। सरकार द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय की गई समय सीमा (डेडलाइन) में अब महज 8 दिन शेष रह गए हैं। जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां करीब आ रही हैं, बीजापुर के जंगलों में हलचल और प्रभावित परिवारों में बेचैनी दोनों बढ़ गई है। बावजूद इसके बीजापुर जिले में लगभग 50 से अधिक नक्सलियों के सक्रिय होने की जानकारी सामने आ रही है। इनमें पापा राव और सोढ़ी केशा जैसे नक्सली कमांडर भी शामिल हैं। दूसरी ओर, लगातार बढ़ते सुरक्षाबलाें के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा में शिफ्ट होने जा रहा है। अब तक यह केंद्र श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन सीमित जगह के कारण इसे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस नया केंद्र तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर बनाया जा रहा है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राणा के अनुसार 6 अप्रैल से सभी सेवाएं नए दफ्तर से ही संचालित होंगी। इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों को नए पते पर ही पहुंचना होगा। साथ ही पुराने लंबित आवेदनों का निपटारा भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा…
18 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, गांवों की अर्थव्यवस्था को दे रहीं मजबूती खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले में ‘लखपति दीदी’ अभियान ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, जहां 18 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध जशपुर की महिलाएं अब खेती, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प और लघु उद्यमों के माध्यम से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव…

