खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आर्मी के रिटायर्ड हवलदार ने भाई से गाली– गलौज करने की बात पर एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
घटना आज सुबह दस बजे की है। पामगढ़ के विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के ही हिमांशु किराना स्टोर के पास आकर गाली–गलौज कर रहा था । जिसे हिमांशु किराना दुकान के संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा गाली– गलौज करने से मना किया गया, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास का भाई गुलशन श्रीवास अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज के पैर पर लगी। घायल को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। और आरोपी गुलशन श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया। पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के अनुसार आरोपी गुलशन श्रीवास आर्मी से रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिटायर्ड फौजी के साथ ही उसके भाई हिमांशु श्रीवास को भी उसका सहयोग करने पर हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


