खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के आड़ावाल स्थित जयपुर फुट सेंटर में दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक विशाल सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। मानवता की सेवा और सशक्तिकरण को समर्पित इस शिविर में आज सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी गई। इस आयोजन के दौरान कुल 120 हितग्राहियों का पंजीयन कर उनकी शारीरिक बाधाओं को दूर करने के लिए आधुनिक तकनीक से निर्मित कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
शिविर की सफलता इस बात से आंकी जा सकती है कि इसमें न केवल शारीरिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को चलने-फिरने में सक्षम बनाया गया, बल्कि उनकी अन्य जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया। आयोजन में कुल 6 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ और 05 को कृत्रिम पैर प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हुई । साथ ही गतिशीलता को बढ़ाने के लिए 19 मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, 33 सामान्य ट्राईसाईकिल और 16 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। गंभीर रूप से चलने में असमर्थ लोगों के लिए ये उपकरण किसी वरदान से कम नहीं थे।
इस दौरान उपकरण वितरण के साथ-साथ शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए 17 हितग्राहियों का यूडीआईडी कार्ड भी बनाया गया, जो भविष्य में उन्हें विभिन्न सरकारी लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त सुनने की अक्षमता से जूझ रहे 14 लोगों को श्रवण यंत्र और सहारे के लिए 12 दिव्यांगों को बैसाखी प्रदान की गई। जयपुर फुट सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए इस शिविर ने बस्तर के दूरस्थ अंचलों से आए दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
Trending
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई
- तालाब में मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? पुलिस की जांच शुरू
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम


