खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के दलपत सागर स्थित कृष्ण मंदिर में पहली बार यादव समाज द्वारा नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। इस सामूहिक विवाह समारोह में समाज के 15 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। इस पहल को न केवल समाज में सराहना मिली, बल्कि यह आयोजन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत का बड़ा माध्यम भी बनकर सामने आया। इस सामूहिक विवाह समारोह में समाज के पदाधिकारी सहित समाज के लोग शामिल हुए।
मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। समाज के लोगों ने बताया कि आज के समय में शादी करना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी कठिन हो गया है। बढ़ती महंगाई के कारण विवाह में लाखों रुपये खर्च होते हैं, जिससे कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यादव समाज ने सामूहिक विवाह की पहल की, ताकि ऐसे परिवारों को राहत मिल सके और वे बिना आर्थिक दबाव के अपने बच्चों की शादी कर सकें।
समाज के संरक्षक विक्रम यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीब परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा और समाज में आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी। आने वाले समय में इस पहल को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
समाज के अध्यक्ष सुकमन यादव ने बताया कि इस सामूहिक विवाह में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया, जिसे समाज के लोगों ने आपसी सहयोग से चंदा इकट्ठा कर पूरा किया। शादी में शामिल किसी भी जोड़े या उनके परिवार से कोई शुल्क नहीं लिया गया। इस आयोजन की तैयारी कई महीने पहले से की जा रही थी और इसे सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया गया। समाज के लोगों ने अगले वर्ष और अधिक जोड़ों के साथ बड़े आयोजन की योजना बनाने की बात कही।
Trending
- CM साय ने सचिन तेंदुलकर को दी जन्मदिन की बधाई
- तालाब में मिला युवक का शव, हत्या या दुर्घटना? पुलिस की जांच शुरू
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम


