Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा नगरी कोरबा जिले के ग्राम ढपढप में 28 मार्च से 01 अप्रैल तक ‘दिव्य श्री हनुमंत कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा वाणी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें लगभग 21 हजार माता-बहनें ढेलवाडीह से ढपढप तक विशाल शोभायात्रा निकालेंगी। कथा के लिए विशाल दिव्य पंडाल तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, पार्किंग और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं आयोजन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामनवमी के अवसर पर आज शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, वहीं मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। शहर के शांतिनगर क्षेत्र में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं संकट मोचन मंदिर में अखंड रामायण का पाठ जारी है, जो दिनभर चलता रहेगा। इसी तरह जैतूसाव मठ में विशेष आकर्षण के रूप में 1100 किलो मालपुए का भोग भगवान को अर्पित किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। उनका आगमन दोपहर 2:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर निर्धारित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हेलीपेड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में धान खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर 70 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप है, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र पेण्ड्रीकला का है। इस संबंध में शिकायत राजेन्द्र कुमार डाहिरे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव शाखा कुण्डा द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर वर्ष 2025-26 के दौरान धान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नवागढ़ विधानसभा के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के तहत चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम गुंजेरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध महामाया मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्री बघेल ने मंदिर में मत्था टेकते हुए कहा कि माँ महामाया की कृपा से ही क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनी हुई है। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में वरिष्ठ अधिकारी IAS रजत बंसल को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। राज्य शासन ने आईएएस रजत बंसल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही आयुक्त, जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद, संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपता है। वहीं IAS रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव कर दिए गए हैं। वहीं IAS रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव कर दिए गए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज ACB बिलासपुर की टीम ने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने एक प्रकरण में चालान जल्द पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने…
KWNS – रायपुर l जिन्दल स्टील ने ओडिशा के अंगुल स्थित अपने स्टील प्लांट में 6 MTPA का विस्तार पूरा कर लिया है। 3 MTPA का तीसरा बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (BOF-3) शुरू होने के बाद प्लांट की कुल स्टील बनाने की क्षमता अब 12 MTPA हो गई है। इससे यह भारत के सबसे बड़े एक ही जगह पर बने स्टील प्लांट्स में शामिल हो गया है। इस विस्तार में BOF-2 और BOF-3 के साथ-साथ कई जरूरी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जैसे कोक ओवन, CRM कॉम्प्लेक्स और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर, जिससे उत्पादन बढ़ाना आसान हो गया है। अब कंपनी ने तय…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सीआईआरसी रायपुर , बिलासपुर,भिलाई ,रायगढ़ और कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्मेलन”आरोहण “एलिवेटिंग स्टैंडर्ड्स ऑफ बैंक ऑडिट का आयोजन आज होटल बेबीलोन कैपिटल वी आई पी चौक , रायपुर में दिनांक 26 और 27 मार्च को हुआ | इस कार्यक्रम में देशभर से 1500 से अधिक सीए ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु खुशवंत साहेब जी छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि के रूप में दिवाकर पी. सिंह जनरल मैनेजर ,बैंक ऑफ बड़ौदा , प्रोग्राम डायरेक्टर सीए पंकज शाह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। BCCI द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मैच आयोजित होंगे। इन मुकाबलों में RCB, KKR और MI जैसी…

