खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है, आईपीएल 2026 के शेड्यूल के मुताबिक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।
BCCI द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मैच आयोजित होंगे। इन मुकाबलों में RCB, KKR और MI जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे फैंस को जबरदस्त क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा।रायपुर में IPL मैचों के आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी मैचों की तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


