खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले में धान खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान खरीदी प्रभारी विवेक चंद्राकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर 70 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप है, जिससे शासन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह मामला सेवा सहकारी समिति मर्यादित के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र पेण्ड्रीकला का है। इस संबंध में शिकायत राजेन्द्र कुमार डाहिरे, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव शाखा कुण्डा द्वारा दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के आधार पर वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। जांच टीम ने पाया कि 12 जनवरी की स्थिति में कुल 23,319.20 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई थी। इसमें से 3,880 क्विंटल धान का उठाव हो चुका था, जबकि शेष 19,439.20 क्विंटल धान केंद्र में मौजूद होना चाहिए था। लेकिन मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र में अपेक्षित मात्रा से काफी कम धान मौजूद था। जांच में कुल 2,272 क्विंटल धान की कमी सामने आई। इस कमी का शासकीय मूल्य 70 लाख 43 हजार 200 रुपये आंका गया है।
रिकॉर्ड में हेराफेरी कर किया गबन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी प्रभारी विवेक चंद्राकर ने तौल पत्रक और रजिस्टर में कूट रचना (फर्जीवाड़ा) कर धान की हेराफेरी की। इस तरह से रिकॉर्ड में हेरफेर कर बड़े पैमाने पर सरकारी धान का गबन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—316(3), 316(5), 318(4), 336(3), 338 और 340—में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी ने रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और धान गबन करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घोटाले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जयराम यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश राजूपत, संजय मरावी, जयंती पटेल और जेठूराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है। इस घटना के बाद जिले में सहकारी समितियों और धान खरीदी केंद्रों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन अब ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोका जा सके।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


