Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अभियान से ग्रीन एनर्जी मिशन को बढावा देकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने मे मदद होगी साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा करने के लिए सशक्त बनाने के लिए 29 फरवरी, 2024 को मंजूरी दी है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना केवल घरों को रोशन करने के लिए नहीं है बल्कि यह योजना सूरज की ऊर्जा को अपनाने के तेज और किफ़ायती तरीक़े के बारे में भी है। एक किलोवाट प्रणाली के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार 30 जून क़ो 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वालों को रायपुर पुलिस इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस ने इसके लिए ₹5000 इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। दोनों आरोपी 21 दिन से फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है। यह घोषणा रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने की है। पुलिस की 2 से 3 टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक विधवा महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई, जिससे उसके 2 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए।मामला ग्राम खैरबना का है, जहां स्कूल से लौटने के बाद 2 मासूम बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, अपनी मां को आवाज लगा रहे थे। लेकिन जब काफी समय बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला और न ही जवाब दिया, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही पड़ोसी और बच्चों ने घर के अंदर कदम रखा, सभी के होश उड़ गए। महिला की खून से लथपथ लाश…
खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर। छत्तीसगढ़ और हिंदी कविता जगत के लिए आज का दिन अत्यंत शोकाकुल है। पद्मश्री से सम्मानित और देश-विदेश में अपनी हास्य-व्यंग्य रचनाओं से प्रसिद्धि प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज मरवाही श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए राजनीति, कला, साहित्य और संगीत जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ पहुंचीं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सदस्य, चर्चित कवि डॉ. कुमार विश्वास, सूफी भजन गायक और पद्मश्री सम्मानित मदन चौहान, कवि सुदीप भोला, गायक-अभिनेता सुनील तिवारी, और पूर्व सांसद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए आज बड़ा दिन है। भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ इस अवसर पर मंत्री टंक राम वर्मा , सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ भी मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना के साथ आशीर्वाद लेने के लिए जुटे थे।…
जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में जो शामिल होता है उसे पुण्य मिलता है लेकिन क्या आप जानते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा की रस्सी छूने पर क्या लाभ मिलता है ? जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में तीन रथ शामिल होते हैं। इसमें लाल-पीले रंग का रथ जगन्नाथ जी का होता है। बलभद्र के रथ को लाल-हरे रंग से सजाया जाता है। वहीं सुभद्रा देवी का रथ लाल और काले रंग का होता है। इन रथ पर सवार होकर वे गुंडिचा मंदिर अपनी मौसी के घर जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि रथ की रस्सी को…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। यह खबर टीम इंडिया और उसके फैंस की टेंशन बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। सुदर्शन का एजबेस्टन टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल बताया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान ही सुदर्शन के कंधे में चोट लगी थी। फिलहाल, बीसीसीआई की तरफ साई सुदर्शन के चोटिल होने पर कोई अपडेट…
नई दिल्ली। धनुष और नागार्जुन स्टारर मच अवेटेड क्राइम ड्रामा ‘कुबेर’ 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त बज, एंटरटेनिंग प्रोमो और स्टार पावर के दम पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से अच्छा रिव्यू मिला और इसी के साथ कुबेर उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही। हालांकि, पहले सोमवार से ही इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई। बावजूद इसके ‘कुबेर’ ने अच्छी कमाई कर ली है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को कितना कलेक्शन किया…

