खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक विधवा महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई, जिससे उसके 2 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए।मामला ग्राम खैरबना का है, जहां स्कूल से लौटने के बाद 2 मासूम बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, अपनी मां को आवाज लगा रहे थे। लेकिन जब काफी समय बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला और न ही जवाब दिया, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही पड़ोसी और बच्चों ने घर के अंदर कदम रखा, सभी के होश उड़ गए। महिला की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी मिली।
जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान मोहिनी साहू (उम्र 30) के रूप में हुई है। मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी और अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती थी। बीते दिन वह घर पर अकेली थी और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चे लौटकर जब घर पहुंचे तो उनके सर से मां का साया भी छिन चुका था।
ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


