खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोर तोमर भाइयों को गिरफ्तार करवाने वालों को रायपुर पुलिस इनाम देने का ऐलान किया है। पुलिस ने इसके लिए ₹5000 इनाम की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है। दोनों आरोपी 21 दिन से फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है।
यह घोषणा रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने की है। पुलिस की 2 से 3 टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों आरोपियों ने अपना फोन भी बंद करके रखा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण एक्ट के तहत एक्शन लिया है।
पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ


