Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुंगेली जिले में एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी।एसीबी ने बीएमओ कार्यालय मुंगेली में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत (Bribe Case) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार (Caught Red-Handed) किया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 5 जुलाई को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य भुगतान के…
अब तक कुल 5 गिरफ्तारी, एक लाख नकद समेत बड़ी बरामदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थान क्षेत्र अंर्तगत एनएमडीसी कर्मचारी को मनी लांड्रिंग मामले में फंसाने के नाम पर 28 लाख रुपये के सायबर ठगी के 2 आरोपियों अर्पित सिंह 25 वर्ष एवं सूरज चौहान 23 वर्ष दोनों निवासी नालासोपारा ईस्ट, मुम्बई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियो के कब्जे से मोबाईल 2 नग, पासबुक 1 नग, 11 नग चेक बुक, 8 नग एटीएम, 3 नग पैन कार्ड, 1 नग आधार कार्ड, 1 नग वोटर आईडी, 1 नग कंपनी का सील, नगद 1 लाख…
प्रदेशभर में होंगी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियाँ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खरीफ 2025 के दौरान डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की कमी को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने इसके व्यवहारिक विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के भंडारण एवं वितरण की विशेष व्यवस्था की है। इसके साथ ही एनपीके और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का भी लक्ष्य से अधिक मात्रा में भंडारण कराया गया है। खेती में ठोस डीएपी उर्वरक की कमी को पूरा करने के लिए किसानों को उसके विकल्प के अनुरूप कृषि वैज्ञानिकों के सुझाव के अनुरूप नैनो डीएपी अथवा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भगत सिंह वार्ड में आज मंगलवार सुबह मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के भगत सिंह वार्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजय पाण्डे ने किया। शहर के सभी 48 वार्डो में निर्धारित तिथि अनुसार जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोस, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना भानुप्रतापपुर परिसर के भीतर एक आरक्षक के टेबल से लैपटॉप की चोरी हो गया है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने पूरे दिन का काम पूरा करने के बाद, अपने निजी लैपटॉप और प्रिंटर को रोज की तरह रात लगभग 9:30 बजे अपने टेबल के दराज में सुरक्षित रख दिया था। लेकिन जब वह अगली सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने देखा कि दराज का दरवाजा खुला हुआ है, और उसका लैपटॉप वहां से गायब था, हालांकि प्रिंटर…
नई दिल्ली। राज्यपाल रमेन डेका ने आज नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।
श्रमकल्याण मंडल के अध्यक्ष योगश दत्त मिश्रा ने ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी सिलसिले मेंछत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत प्रदेश भर में 20 श्रम कल्याण केन्द्रों का विभिन्न औद्योगिक जिलों में संचालन किया जा रहा है। इन केन्द्रों के माध्यम से श्रम मंडल में पंजीकृत मजदूरों के परिवार के महिला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 320.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 451.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 138.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 417.7 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जो लोग अब भी जंगलों में बंदूक लेकर घूम रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं तथा विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं उन्हें कई बार मुख्यधारा में लौटने का आग्रह किया गया। लेकिन इसके बावजूद अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बीते दिनों बीजापुर के अभ्यारण्य क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया।…

