खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जो लोग अब भी जंगलों में बंदूक लेकर घूम रहे हैं, लोगों को डरा रहे हैं तथा विकास कार्यों में बाधा बन रहे हैं उन्हें कई बार मुख्यधारा में लौटने का आग्रह किया गया। लेकिन इसके बावजूद अगर वे हथियार नहीं छोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि बीते दिनों बीजापुर के अभ्यारण्य क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया। यह ऑपरेशन सुरक्षा बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया था। विजय शर्मा ने कहा की हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति शांति से जीवन जिए, विकास में सहभागी बने। लेकिन जो लोग समाज और व्यवस्था के खिलाफ हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि आदिवासी इलाकों में शांति और विकास का वातावरण बने।
Trending
- अबूझमाड़ सहित बस्तर के 497 गांवों में पहली बार मई से शुरू होगा राजस्व सर्वे
- बस्तर में ‘लाल आतंक’ के प्रतीकों का अंत: 1200 बलिदानियों की स्मृति में चमकेंगे “अमर बलिदानी स्मारक”
- सपनों को मिली उड़ान: सरगुजा की पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में


