खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना भानुप्रतापपुर परिसर के भीतर एक आरक्षक के टेबल से लैपटॉप की चोरी हो गया है, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने पूरे दिन का काम पूरा करने के बाद, अपने निजी लैपटॉप और प्रिंटर को रोज की तरह रात लगभग 9:30 बजे अपने टेबल के दराज में सुरक्षित रख दिया था। लेकिन जब वह अगली सुबह जब ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने देखा कि दराज का दरवाजा खुला हुआ है, और उसका लैपटॉप वहां से गायब था, हालांकि प्रिंटर वहीं रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किसने और कैसे की, खासतौर पर तब, जब यह घटना स्वयं थाना परिसर के भीतर हुई है, जिसे सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक माना जाता है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना परिसर में चोरी की यह घटना न सिर्फ विभाग की प्रतिष्ठा के लिए चिंता का विषय है।
Trending
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप


