Author: Khabar World

कलेक्टर ने प्रदान किया स्कूल बैग, रैन कोट सहित पाठ्य सामाग्री खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में कु. तामेश्वरी साहू की ऑख का सफल आपरेशन किया गया। योजना के तहत आर्टिफिशियल ऑख भी प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट में तामेश्वरी को स्कूल बैग, रैन कोट, टिफिन व पानी बॉटल सहित पाठ्य सामाग्री प्रदान कर शिक्षा की दिशा में वापस लौटने व मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया। उन्होंने तामेश्वरी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला प्रशासन द्वारा गायों की सेवा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘‘गौ सेवा संकल्प अभियान’’ की शुरूआत की गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने औपचारिक रूप से इस अभियान की शुरूआत करते हुए आमजनों से गायों को बचाने, गायों की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सहभागिता की अपील की। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौ सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि गाय माता के समान है,…

Read More

नक्सली नेतृत्व ने महिलाओं को सुरक्षा बलों पर हमलों के दौरान मानव ढाल के रूप में किया इस्तेमाल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि नक्सलियाें ने यह स्वीकार किया है कि बीते एक वर्ष में देशभर में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में 357 नक्सली मारे गए हैं, मारे गए 357 नक्सलियों में से 136 महिलाएं थीं, जो यह दर्शाता है कि नक्सली नेतृत्व ने महिलाओं को सुरक्षा बलों पर हमलों के दौरान मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया है। मारे गए नक्सलियों में 4 केंद्रीय समिति (सीसी) सदस्य और 15 राज्य समिति स्तर के नेता…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने निजता के हनन को लेकर बड़ा फैसला दिया है। पति द्वारा पत्नी की कॉल डिटेल मांगे जाने वाली याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि, अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और गोपनीयता की गारंटी है। पति- पत्नी के रिश्ते के बीच निजी गोपनीयता जरूरी है। दुर्ग निवासी युवक ने HC जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में यह याचिका लगाई थी। यह मामला दुर्ग जिले के एक युवक से जुड़ा है, जिसका विवाह 4 जुलाई 2022 को राजनांदगांव निवासी युवती से हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों…

Read More

सक्रिय निगरानी, घर-घर स्क्रीनिंग और सामुदायिक भागीदारी से गढ़ा नया स्वास्थ्य मॉडल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान (12वां चरण) की अब तक की प्रगति से स्पष्ट है कि राज्य शासन की घर-घर स्क्रीनिंग रणनीति और सक्रिय जनसंपर्क के माध्यम से मलेरिया की जड़ पर प्रहार किया जा रहा है। 25 जून से 14 जुलाई 2025 तक हुए सर्वेक्षण में 1884 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें से 1165 मरीज (61.8%) बिना लक्षण (Asymptomatic) वाले थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है—बीमारी की प्रतीक्षा मत करो,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – संतोष पाठक, मुंगेली। नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुंगेली जिले के थाना लालपुर पुलिस द्वारा की गई है। आरोपी पर NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज था और वह 2016 से फरार चल रहा था। * पूरा मामला: थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 132/2016 के तहत आरोपी नंदू सिंह ठाकुर पिता गजाधार सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी बीजा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के विरुद्ध नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में मंगलवार को एक दिवसीय कॉम्प्लेक्स एंजियोप्लास्टी वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस कार्यशाला के दौरान पांच जटिल हृदय रोगियों की एंजियोप्लास्टी की गई, जिन्हें उनके हृदय की गंभीर स्थिति के कारण अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए अनुपयुक्त बताया गया था। डॉ. मनोज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले ऐसे मामलों में बाईपास सर्जरी ही एकमात्र विकल्प हुआ करता था। लेकिन अब नवीनतम तकनीकों के सहयोग से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के भी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा की खून से सनी लाश उसके ही घर से मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवार गांव की है। मृतका की पहचान 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा विधय्यानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची के परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। इस दौरान बच्ची घर…

Read More

स्टील उद्योगों के लिये राहत, घरेलु उपभोक्ताओं के लिए संरक्षण, कृषि पंपों पर नहीं पड़ेगा बोझ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु घोषित बिजली टैरिफ में मात्र 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो कि विगत वर्षों में न्यूनतम वृद्धि में से एक है। यह निर्णय जनसुनवाई की प्रक्रिया के बाद पारदर्शी ढंग से लिया गया है और इसे घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर स्टील और रोलिंग मिल उद्योगों तक ने सराहा है। आम उपभोक्ताओं को राहत, किसानों पर कोई अतिरिक्त भार नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू…

Read More

विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्राथमिकता से करें छात्रों की शिकायतों और तनाव प्रबंधन पर विश्वविद्यालय विशेष रूप से ध्यान दें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका ने आज प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियोें की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाही को प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने सभी कुलपतियों से कहा है कि वे डीन स्टूडेंट वेलफेयर को सक्रिय करें और विद्यार्थियों की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया…

Read More