खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा की खून से सनी लाश उसके ही घर से मिली है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरवार गांव की है।
मृतका की पहचान 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा विधय्यानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची के परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर लोहे की सब्बल से हमला कर छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। जब परिजन खेत से लौटे, तो उन्होंने बच्ची की खून से लथपथ लाश देखी और पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के गले में सब्बल से वार किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छवाई और एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव


